आगरालीक्स..(Agra News 26th June) आगरा में एक्सप्रेस वे पर क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त दो दोस्तों की मौत, तीन घायल।
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर क्रेटा कार में पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार सवार युवकों को बाहर निकाला, इसमें से दो की मौत हो गई। तीन युवक घायल हैं, उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।
दो दोस्तों की मौत, तीन घायल
पुलिस जांच में सामने आया है कि कानपुर के किदवई नगर निवासी 19 साल के आदित्य शुक्ला अपने दोस्त कानपुर के गोविंद नगर निवासी 22 साल के मयंक वर्मा, शुभम शुक्ला और अमरजीत के साथ हरिद्वार जाने के लिए क्रेटा कार से शुक्रवार को कानपुर से निकले। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पफतेहाबाद क्षेत्र में किलोमीटर 23 पर पीछे से आ रहे वाहन ने कार में टक्कर मार दी, हादसे में घायलों को एसएन भेजा गया। मगर, हादसे में आदित्य और मयंक की मौत हो गई।