आगरालीक्स.. शेयर बाजार नित नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। वहीं चांदी में आज भारी तेजी रही। सोना भी फिर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 108 अंकों की तेजी के साथ 46,774 पर खुला, जबकि निफ्टी 31 अंक की तेजी के साथ 13,713.55 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने ऊंचाई पर 46,825.74 का स्तर हासिल किया, जो इसका अब तक का ऐतिहासिक स्तर है। इसी तरह निफ्टी भी 13,730.75 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। निफ्टी में बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में डिवीज लैप्स, श्रीसीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी और डाक्टर रेड्डीज लैप्स प्रमुख ऱहे। शुरुआती कारोबार में 910 शेयरों में तेजी और 390 में गिरावट देखी गई। सरकार द्वारा चीनी निर्यात पर सब्सिडी देने से आज चीनी मिल कंपनियों के शेयरों में तेज देखी गई।
बर्गर किंग ने आज भी दस फीसदी की तेजी
बर्गर किंग में आज भी दस फीसदी की तेजी तेखी गई। इसका शेयर 220 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
यश बैंक के शेयर टूटे
अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेट फर्म मैक्वैरी कैपीटल की यश बैंक की ऐसिट क्वालिटी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मैक्वैरी का कहना है कि बैंक द्वारा रियल एस्टेट और होटल इंड्रस्टीज में किए गए निवेश और इन्हें दिया गया कर्ज कोविड-19 के कारण दबाव में है और बैंक का पैसा डिफाल्ट हो सकता है। इस खबर के आने के बाद बैंक के शेयर 2 फीसदी से टूटकर 18 रुपये के आसपास पहुंच गए।
वायदा वाजार में चांदी में भारी तेजी, सोना भी तेज
सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेज उछाल आया है। सोना आज दोपहर तक 49,995 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी फिर उच्चतम स्तर 67650 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।