नईदिल्लीलीक्स…अमेरिका में राहत पैकेज की उम्मीदों और आर्थिक सुधारों के आंकड़ों में आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में बेहतरीन तेजी के साथ सत्र का आगाज किया। हालांकि कच्चे तेल में आई तेजी घरेलू बाजार की तेजी को सीमित रखा।
कोरोना महामारी के बाद कच्चे तेल की कीमतें पहली वार 70 डालर प्रति बैरल के पार पहुंची हैं। सुबह साढ़े नौ बजे बीएसई सेंसेक्स 352 अंक की तेजी के साथ 50,757 पर रिकॉर्ड किया गया, जबकि निफ्टी भी 112 अंक की छलांग लगाकर 15,050 के स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। बीएसई सेंसेक्स पर ओएनजीसी के शेयर 4.74 रुपये की छलांग लगाकर 120.35 रुपये के हो गए। एक्सेस बैंक के शेयर दो फीसदी की तेजी के साथ 745.85 रुपये तक पहुंचे। लार्सन एंड टर्बो, एनटीपीसी और रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के शेयरों में भी मजबूती आई। दूसरी तरफ बजाज ऑटो के शेयर में गिरावट आई और वह 3795.60 रुपये पर पहुंचे। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स औऱ नेस्ले इंडिया के शेयर भी टूटे।