आगरालीक्स… आगरा में मदिया कटरा रेलवे ब्रिज की हाइट बढाने के लिए गार्डर आ गए हैं, यह रोड 40 दिन बंद रहेगा। रेलवे ने प्रशासन से अनुमति मांगी है।
आगरा में राजा की मंडी स्टेशन पर मदिया कटरा पर रेलवे ब्रिज को ऊँचा किया जाना है। इसके लिए रेलवे के गार्डर भी आ चुके हैं। रेलवे ब्रिज को ऊँचा करने के लिए मदिया कटरा रोड को बंद किया जाना है। रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन से 40 दिन के लिए मदिया कटरा रोड को बंद करने की अनुमति मांगी है। अभी अनुमति नहीं दी गई है, अनुमति मिलने के बाद मदिया कटरा रोड बंद कर दिया जाएगा।
मदिया कटरा रोड बंद होने पर बदला जाएगा रूट
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, गुरु द्वारा गुरु का ताल से वाहन मदिया कटरा रेलवे ब्रिज होते हुए आरबीएस कालेज रोड, दिल्ली गेट रोड पर आते हैं। इसी तरह से दिल्ली गेट की तरफ से वाहन मदिया कटरा की ओर जाते हैं। इस रोड पर वाहनों की संख्या अधिक है और जाम रहता है। ऐसे में मदिया कटरा रोड बंद होने पर वाहनों को राजा की मंडी के दूसरे गेट की तरपफ होते हुए लोहामंडी रोड से सेंट जोंस कालेज की तरपफ निकाला जाएगा। इसी तरह से दिल्ली गेट से मदिया कटरा जाने के लिए भी सेंट जोंस कालेज चौराहा होते हुए मदिया कटरा की तरफ जा सकेंगे।