आगरालीक्स ..आगरा में थाने के सामने लूट के आरोपी को पकडने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक पुलिस कर्मी घायल। पथराव करने पर तीन नामजद और एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा के लोहामंडी थाने के सामने की बस्ती निवासी रामजी पर लोहामंडी थाने में मुकदमा दर्ज है। मलपुरा पुलिस बुधवार दोपहर में रामजी को पकडने के लिए पहुंची। उन्होंने गाडी थाने के पास खडी कर दी और बस्ती में दबिश देने पहुंचे। उन्होंने रामजी को घर से पकड लिया, इसे देख रामजी के परिजन भडक गए, वे पुलिस से भिड गए। उनके समर्थन में बस्ती के लोग आ गए,उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस पर पथराव की जानकारी होने पर थाना लोहामंडी का पुलिस फोर्स पहुंच गया। सीओ रितेश कुमार का मीडिया से कहना है कि पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ थाना लोहामंडी में तीन नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।