आगरालीक्स….दिसंबर के अंत में सबसे कम कोरोना के केस, आज कोरोना के 11 केस आए हैं। आगरा में अब सिर्फ 172 ही कोरोना संक्रमण के मरीजों का चल रहा इलाज
बुधवार को मिले सिर्फ 11 संक्रमित
आगरा में दिसंबर के अंत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार कम हो रहा है. बुधवार को 11 केस सामने आए. जिले में अब 172 ही कोरोना के एक्टिव मरीज हैं. आगरा में कोरोना वायरस के अब कुल संक्रमितों की संख्या 10226 हो गई है जिनमें से 9884 मरीज इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. वहीं 170 मरीजों की अब तक इस संक्रमण से जान जा चुकी है. कोरोना का रिकवरी प्रतिशत आगरा में 96.66 है.