आगरालीक्स.. आगरा में स्कूटी पर चार छात्र बिना हेलमेट के जा रहे थे, एसएसपी अमित पाठक ने कुछ ऐसा किया कि वे अब हेलमेट लगाकर स्कूटी चलाएंगे और यातायात के नियमों का पालन भी करेंगे।
5 अक्टूबर को सूरसदन पर एक स्कूटी पर चार छात्र बैठकर जा रहे थे, इनकी पीठ पर बैग था, किसी भी छात्र ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। किसी व्यक्ति ने स्कूटी से जा रहे चार छात्रों को फोटो खींचकर ट्रैिफक सपोर्ट टीम आगरा को टिवीट कर दिया। इस फोटो को देख आगरा में हेलमेट और यातायात के नियमों को सख्ती से पालन करा रहे एसएसपी अमित पाठक एक्शन में आ गए।
छात्रों के घर पहुंची पुलिस, परिजनों को बुलाया

स्कूटी के नंबर से पुलिस को छात्रों के घर के पते की जानकारी हो गई, एसएसपी अमित पाठक के निर्देश पर पुलिस कर्मी छात्र के घर पहुंचे, जिसकी स्कूटी थी। उससे अन्य छात्रों के बारे में भी जानकारी ली, उनका एड्रेस पता किया। इसके बाद छात्रों के साथ ही उनके परिजनों को एसएसपी अमित पाठक ने बुला लिया। यातायात के नियमों का पालन न करने, हेलमेट न लगाने से होने वाले हादसे के लिए आगाह किया, एक स्कूटी पर चार लोगों को बैठने पर सख्त लहजे में चेतावनी दी।
चालान कटवाया और चेतावनी दी
इसके बाद एसएसपी अमित पाठक ने यातायात के नियमों का पालन न करने पर स्कूटी का चालान कराया, छात्रों की उम्र 18 साल थी, उनके परिजनों को चेतावनी दी, कहा कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए।