आगरालीक्स.. (Agra News 16th June)आगरा में मेकअप और हेयर कटिंग का प्रशिक्षण देने वाली लक्मे एकेडमी पर ताला, 60 हजार से 1 .20 रुपये फीस जमा करने वाले छात्रों ने दी तहरीर, लगाए आरोप।
आगरा के सूर्य नगर, खंदारी में लक्मे एकडमी है। यहां मेकअप और हेयर कटिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। एक से दो साल के कोर्स की पफीस 60 हजार से 1 .20 लाख रुपये है।
छात्रों ने लगाए आरोप, दी तहरीर
मंगलवार को थाना हरीपर्वत पहुंचे छात्र छात्राओं ने आरोप लगाए कि वे लक्मे एकेडमी से मेकअप और हेयर कटिंग का प्रशिक्षण ले रहे थे। डौकी के कुंडौल निवासी नीतू का आरोप है कि अप्रैल में एकेडमी में प्रवेश लिया, कोर्स की फीस 60 हजार रुपये थी, इसमें से 30 हजार रुपये जमा कर दिए। वे यहां मेकअप का प्रशिक्षण ले रहीं थी, अप्रैल में प्रवेश लिया, इसके बाद ही लॉकडाउन में एकेडमी बंद कर दी गई। लॉकडाउन खुलने पर वह एकेडमी जाने लगी तो सोमवार को मैसेज आया कि अब आनलाइन क्लासेज लगेंगी, इसका छात्रों ने विरोध किया। मंगलवार को एकेडमी पहुंच तो ताला लगा हुआ था। छात्रों ने हंगामा किया। एकेडमी से करीब 50 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का मीडिया से कहना है कि छात्रों ने लक्मे एकेडमी के खिलाफ तहरीर दी है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।