आगरालीक्स..(Agra News 16th June) आगरा में आवासीय क्षेत्र में चल रहे 5 हॉस्पिटलों को एडीए ने जारी किए नोटिस, 26 हॉस्पिटलों की सूची तैयार, दिया जाएगा नोटिस।
आगरा में आवासीय कॉलोनियों में हॉस्पिटल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। नियमानुसार आवासीय कॉलोनियों में हॉस्पिटल और नर्सिंग होम संचालित नहीं हो सकते हैं।
5 हॉस्पिटलों को दिए गए नोटिस
गेटवेल हॉस्पिटल
होली केयर हॉस्पिटल
सिकंदरा हॉस्पिटल
चिरंजीवी हॉस्पिटल
सीताराम मेडिकेयर
ये सभी सिकंदरा बोदला रोड पर संचालित हैं।
25 हास्पिटलों की सूची तैयार
एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पैसिया ने मीडिया को बताया कि आवासीय कॉलोनियों में हॉस्पिटल संचालित नहीं किए जा सकते हैं। इसके लिए छह हॉस्पिटलों को नोटिस दिए गए हैं। इन्हें छह महीने पहले भी नोटिस दिया गया था लेकिन कोई जवाब नहीं आया। 25 और हॉस्पिटलों की सूची तैयार की गई है, उन्हें भी नोटिस दिए जाएंगे। नक्शे के विपरीत निर्माण होने पर कार्रवाई की जाएगी।