आगरालीक्स…(6 November 2021 Agra News) आगरा में देश के कई अलग—अलग राज्यों से पहुंचे छात्र—छात्राएं. मुनिश्री ने अर्हं योग के साथ—साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान की शिक्षा दी…
अभिभावकों के साथ पहुंचे छात्र—छात्राएं
आगरा में ताज के साए में अर्हं योग के माध्यम से पूरे विश्व में इतिहास रचने के बाद संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य अर्हं योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में एक और नया विश्व स्तरीय इतिहास रचा जा रहा है. यह इतिहास अर्हं अभ्युदय शिविर के माध्यम से आज शनिवार को हरीपर्वत स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर शांतिसागर सभागार में रचा गया. इस अर्हं अभ्युदय शिविर में देश के कई अलग-अलग राज्यों से छात्र छात्राएं पहुंचे. जहां मुनि श्री ने सभी छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावक को अर्हं योग के साथ-साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान की शिक्षा दे रहे हैं.
धर्मसभा के साथ हुई शुरुआत
इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: काल की बेला में मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज की धर्मसभा के साथ हुई. जहां अर्हं अभ्युदय शिविर में भाग लेने के लिए श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर हरीपर्वत पहुंचे. जहाँ छात्र छात्राओं ने मुनि श्री के सानिध्य में आचार्य विद्यासागर जी महाराज का चित्र अनावरण किया साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा ही मुनि श्री का पाद प्रक्षालन भी किया गया. इस दौरान शिविर में भाग लेने आए छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था. इसके बाद मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ने धर्म सभा में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कई अहम और उपयोगी जानकारी दी. धर्म सभा में छात्र छात्राओं को गलत और सही में अंतर कैसे करें, कैसे अपने आप को पहचाने, भ्रमित करने वाले लोगों से कैसे दूर रहें यही सबकी जानकारी मुनि श्री के माध्यम से शिविर में भाग लेने आए छात्र छात्राओं को दी गई. मुनि श्री का मंगल सानिध्य पाकर छात्र- छात्राएं एवं उनके अभिभावक बेहद उत्साहित नजर आए.

तकनीकी के साथ धार्मिक ज्ञान भी सीख रहे
इस शिविर में भाग लेने आए छात्र-छात्राओं में सीए एमबीबीएस सीएस इंजीनियरिंग आर्किटेक्ट बड़ी संख्या में शामिल थे जिन्होंने तकनीकी पढ़ाई के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी मुनि श्री के मंगल सानिध्य में प्राप्त किया. छात्र छात्राओं के अभिभावकों का मानना है कि यह ऐसा पहला मौका है जब इस तरह का धार्मिक इवेंट मुनि श्री के सानिध्य में किया जा रहा है जहां छात्र-छात्राएं अपनी सामान्य पढ़ाई के साथ साथ अर्हं योग धर्म और अध्यात्म का ज्ञान भी सीखेंगे. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि यह दो दिवसीय अर्हं अभ्युदय शिविर 6 नवंबर और 7 नवंबर तक चलेगा जिसमें भाग लेने के लिए कई राज्यों से छात्र छात्राएं ताज नगरी पहुंच रहे हैं. यह शिविर आगरा दिगंबर जैन परिषद के साझा प्रयासों से आयोजित किया गया है. मंच का संचालन आगरा दिगंबर जैन परिषद के मुख्य संयोजक मनोज जैन द्वारा किया जा रहा है जबकि कार्यक्रम की अर्थव्यवस्था अर्हम योग दिल्ली की टीम द्वारा संभाली जा रही है. इस मौके पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले,अनंत जैन पवन जैन,कुमार मंगलम जैन, अंकेश जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन,नयन जैन,सौम्य जैन,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित है.