आगरालीक्स…आगरा में सुबह भाईदूज का त्योहार मना तो शाम को रेस्टोरेंट्स, कैफे, मॉल्स में एंज्वॉय करती नजर आईं फैमिलीज…देखें फोटोज
पांच दिन का महाउत्सव दिवाली का त्योहार का आज आखिरी दिन भाईदूज धूमधाम के साथ मनाया गया. सुबह बहनों ने भाइयों का तिलक कर आशीर्वाद लिया तो वहीं भाइयों ने बहनों को आकर्षक गिफ्टस देकर उन्हें खुशी दी. सुबह लोगों ने त्योहार मनाया तो शाम को रेस्टोरेंट्स, मॉल्स और कैफे फुल दिखाई दिए. लोग अपनी फैमिलीज के साथ एंज्वॉय करते हुए नजर आए. शहर के संजय प्लेस, सदर, कमला नगर, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, ताजनगरी आदि इलाके शाम होते ही गुलजार नजर आए. संजय प्लेस और सदर में तो आकर्षक रोशनी के बीच लोगों की भीड़ दिखाई दी. यहां कॉसमॉस मॉल और फूड मार्केट्स में स्थित रेस्टोरेंट और कैफे भी फुल दिखाई दिए. सदर का पूरा बाजार तो आकर्षक रोशनी से झिलमिला रहा था. यहां कैफे, रेस्टोरेंट्स हों या फिर फूड स्टॉल्स हर जगह कस्टमर्स दिखाई दिए.


