आगरालीक्स… सिडनी (आस्ट्रेलिया) से आगरा अपने माता पिता के साथ हुई धोखाधडीके लिए थाने पहुंचे एनआरआई को दारोगा को थप्पड जड दिया, उनका चश्मा टूट गया, जमीन पर बिठाए रखा। एनआरआई ने एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की, आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।
आगरा के जंगजीत नगर शमसाबाद रोड निवासी अवधेश कुमार शर्मा के माता-पिता के साथ धोखाधड़ी की गई। वे सिडनी (आस्ट्रेलिया) से आगरा आ गए। मंगलवार को अवधेश शर्मा एसएसपी अमित पाठक से मिले, उन्होंने शिकायत की कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
अपराधियों की तरह से दारोगा ने किया ट्रीट
अवधेश शर्मा ने एसएसपी अमित पाठक को बताया कि वे 18 फरवरी को थाना सदर गए थे। दरोगा अखिलेश दीक्षित ने दो मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इस पर अवधेश शर्मा ने कहा कि पहले मुकदमे की तो कोई जानकारी है ही नहीं, इस पर दारोगा अखिलेश दीक्षित उखड गए,
अवधेश शर्मा को अपराधियों की तरह उसे जमीन पर बैठा दिया। उन्होंने विरोध किया तो थप्पड जड दिया, इससे उनका चश्मा गिर गया और टूट गया। दारोगा के हडकाने से वे दहशत में आ गए और शिकायत नहीं की।
दारोगा और एनआरआई का कराया आमना सामना
एसएसपी अमित पाठक ने एनआरआई को भी पुलिस लाइन बुला लिया, इसके बाद यहां पर दरोगा अखिलेश दीक्षित को बुला लिया। दोनों का आमना-सामना कराया। एनआरआई ने दुव्र्यवहार के बारे में बताया, उन्होंने आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा लिखवाने का एसएसपी ने आदेश दिया है। एसएसपी अमित पाठक का मीडिया से कहना है कि एनआरआई के मामले में दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
आरआई और सिपाही निलंबित
मंगलवार को एसएसपी ने एक महीने पहले डीजीपी द्वारा उदघाटन किए गए पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया, यहां शौचालय गंदे मिले। बाथरूम का प्रयोग स्टोर रूम में किया जा रहा था। एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात आरआई (द्वितीय) सौदान सिंह और सिपाही बांके लाल को निलंबित कर दिया है।
फाइल फोटो