आगरालीक्स… आगरा में ग्रीष्मकालीन गारमेंट फेयर प्रभु श्रीराम को समर्पित होगा, देश भर से 60 से अधिक गारमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारी जुटेंगे। रेडीमेड गारमेंट संगठन की ओर से आठवां चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन रेडीमेड गारमेंट फेयर 22 से 25 जनवरी तक ताज रोड स्थित होटल क्लॉर्क शिराज में लगेगा।
अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्रीष्मकालीन रेडीमेड गारमेंट फेयर अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को समर्पित है। उद्घाटन पर 501 दीपो से दीपदान, रंगोली से श्रीराम की आकृति उकेरी जाएगी और प्रतिदिन बड़ी स्क्रीन पर रामलला की आरती होटल परिसर में होगी। इस बार आगरा से चार सौ किमी. तक के कपड़ा व्यापारियों को मेले का निमंत्रण दिया है। आगरा के वस्त्र उद्योग को इस फेयर से नयी पहचान मिलेगी। जिसमे 60 से अधिक मेनिफेक्चर्स और ट्रेडर्स प्रतिभाग कर रहे है। कपड़ा व्यापारियों के लिए प्रातः नौ बजे से रात्रि 9 बजे तक 22 से 25 जनवरी तक आयोजन चलेगा।
40 कंपनियों के मध्य 60 मैन्युफैक्चरर्स लगाएंगे प्रदर्शनी
देशभर के नामचीन ब्रांड के साथ अहमदाबाद से रॉकस्टार, मुंबई से जोला और लुधियाना से ड्यूक भी अपनी सहभागिता कर रहे हैं। फेयर में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, लुधियाना, इंदौर, कानपुर आदि की 40 कंपनियों के साथ 60 से अधिक व्यापारियों व मैन्युफैक्चरर्स अपनी स्टॉल वस्त्र प्रदर्शनी लगाएंगे।
महासचिव अशोक कुमार माहेश्वरी ने बताया कि मेले को लेकर आगरा के मैन्युफैक्चरस में उल्लास का माहौल हैं। फेयर में आने वाले सहालग एवं गर्मियों के हिसाब से फेब्रिक का प्रदर्शन किया जायेगा। इसमें दरदोजी वर्क के साथ परम्परागत वस्त्रों का प्रदर्शन रहेगा। साथ ही प्रतिदिन कपड़ा उद्योग की नई तकनीकी पर भी परिचर्चा की जाएगी। फेयर के समापन सत्र में कपड़ा उद्योग के व्यापारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मेले का प्रबंधन रावी इवेंट्स द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुकेश अग्रवाल, अंकित कपूर, जगदीस पोपतानी, रिषभ माहेश्वरी, विपिन बोधवानी, आयुष गर्ग, प्रदीप माहेश्वरी, संतोष मखीजा, स्पर्श गर्ग, सागर तौमर, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे ।