आगरालीक्स… आगरा में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज से बम पटाखों की बिक्री, लाइसेंस लेने के लिए 62 दुकानदारों ने किए थे आवेदन। यहां लगाई गई हैं दुकानें।
22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर जमकर बम पटाखे चलेंगे, प्रभु श्री राम की अयोध्या में 492 वर्ष बाद पुनस्र्थापना हो रही है। इसके लिए आगरा में भी तैयारियां चल रही हैं। जीआईसी मैदान पर बम पटाखों की 10 दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए थे, 62 आवेदन प्राप्त हुए। लॉटरी से 10 दुकानदारों को ग्रीन बम पटाखे की दुकानों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए। जीआईसी मैदान पर तीन दिन तक 20 से 22 जनवरी तक बम पटाखे की 10 दुकानें लगाई गई हैं।
जीआईसी मैदान पर मिलेंगे बम पटाखे
22 जनवरी को दीपावली मनाने के लिए जीआईसी मैदान में बम पटाखों की 10 दुकानें लगाई जाएंगी।
आवंटित स्थल का निर्धारित किराया आवेदक को आवंटन उपरान्त संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। आवंटित दुकानों के बीच की दूरी कम से कम 10 फुट सुनिश्चित की जायेगी. स्थल के आवंटन उपरान्त दुकानों के चिन्हीकरण की कार्यवाही सम्बन्धित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा सुनिश्चित की जायेगी. आवंटी द्वारा उक्त स्थल की मुख्य अग्निशमन अधिकारी से एन०ओ०सी० स्वयं प्राप्त करनी होगी. आवंटित स्थल पर आवश्यक विद्युत, अग्निशमन, पर्किग का कार्य आवंटी द्वारा स्वयं सुनिश्चित कराया जायेगा, खुले विद्युत तार नही होने चाहिए.