आगरालीक्स ….आगरा में एक जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं, इससे पूरी फैसिली का शिडयूल बदल जाएगा, सुबह आंख मलते हुए बच्चों को परिजन स्कूल बस तक लेकर पहुंचेंगे, सुबह चाय की चुस्की की जगह नाश्ता तैयार होगा। इसके बाद दोपहर में स्कूल बस के इंतजार में परिजन छाता लेकर खडे दिखाई देंगे।
शहर के अधिकांश मिशनरी, कान्वेंट सहित सरकारी स्कूल एक जुलाई से खुल रहे हैं, छुटटी का यह अंतिम दिन है। बच्चों के होमवर्क से लेकर स्कूल बैग तैयार करने में परिजन लगे रहे। मम्मी ने बच्चों का प्रोजेक्ट वर्क तैयार किया तो डैडी को बार बार प्रोजेक्ट वर्क के लिए सामान खरीदने मार्केट जाना पडा।
गर्मियों की छुटटी की मस्ती, सनडे की छुटटी
एक जुलाई को शनिवार है, सुबह सुबह स्कूल में बच्चे पहुंचेंगे और गर्मियों की छुटटी की मस्ती रहेगी, पढाई भी नहीं होगी। अगले दिन सनडे है, इसके बाद सोमवार यानी तीन जुलाई से स्कूल खुलेंगे। इसके साथ ही स्कूलों में पढाई शुरू हो जाएगी, असेसमेंट होने के साथ स्कूलों में एग्जाम शुरू हो जाएंगे।
समर वैकेशन में फैमिली टूर
मिडिल क्लास फैमिली समर वैकेशन में टूर पर गए थे, बच्चों के बीच यह टूर भी डिस्कशन का विषय रहेगा, बाहर घूमने गए बच्चे अपने फोटो दिखाएंगे, यह एक दो दिन ही रहेगा, इसके बाद बच्चे तैयारी में जुट जाएंगे।