आगरालीक्स ..आगरा में चौथे दिन भी बयाना मार्ग बंद रहा, ऐसे में तीन ट्रेन निरस्त कर दी गईं, 23 ट्रेनों का रूट बदला गया।
गुरुवार को कोटा निजामुददीन एक्सप्रेस, निजामुददीन कोटा एक्सप्रेस, वैष्णो देवी जबलपुर एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। जबकि अहमदाबाद पटना एक्सप्रेस, पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस, को सवाईं माधोपुर जयपुर भरतपुर रूट से निकाला गया।