आगरालीक्स… आगरा का मौसम साल के अंत में हिल स्टेशन जैसा हो गया है, सुबह कोहरा और उसके बाद धूप निकल आई है। जानें नए साल पर कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में गुरुवार सुबह कोहरा छाया, ठंडी हवा चली और अब धूप निकल आई है। सुबह धूप निकलने से आगरा का मौसम हिल स्टेशन जैसा हो गया है। साल के अंतिम दो दिन लोग जमकर मस्ती के मूड में हैं और पार्टी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

नए साल पर छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि एक जनवरी 2022 का आगाज कोहरा के साथ होगा लेकिन 10 बजे तक धूप निकल आएगी और मौसम अच्छा हो जाएगा।
आईएमडी का अनुमान
30-Dec 7.0 21.0 Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later
31-Dec 8.0 21.0 Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later
01-Jan 9.0 21.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
02-Jan 10.0 20.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
03-Jan 9.0 21.0 Fog or Mist
04-Jan 9.0 22.0 Fog or Mist