Thursday , 12 February 2026
Home पॉलिटिक्स Supporters of CM Akhilesh & Shivpal exchange blows outside party office in Agra
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Supporters of CM Akhilesh & Shivpal exchange blows outside party office in Agra

आगरालीक्स …आगरा में सीएम अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के समर्थक आमने सामने आ गए। सपा जिला कार्यालय पर सीएम अखिलेश समर्थक और शिवपाल समर्थकों के बीच नोंकझोक हुई। इस पर शिवपाल समर्थक वहां से चले गए।
आगरा में भी सीएम अखिलेया यादव और शिवपाल समर्थक सपा कार्यकर्ता आमने सामने आ रहे हैं। रविवार को सपा जिला कार्यालय, फतेहाबाद रोड बंद था, यहां सुबह युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन कोहली के नेत्रत्व में शिवपाल समर्थक पहुंच गए। लेकिन सपा कार्यालय का ताला बंद था, इसकी जानकारी होते ही सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, जिला मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव के पति राजपाल यादव सहित सीएम अखिलेश यादव के समर्थक भी पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने शिवपाल यादव पक्ष के नितिन कोहली सहित अन्य लोगों को खदेड दिया।

आगरा में सपा में मचा हुआ है घमासान
सपा की रार में आगरा के प्रत्याशी पिस गए हैं। सीएम अखिलेश की तरफ से तीन विधानसभा पर प्रत्याशी के नामों पर सहमति बन गई है, उत्तर विधानसभा के साथ ही एत्मादपुर और छावनी विधानसभा से प्रत्याशियों के नामों की सूची स्थानीय पदाधिकारियों ने सीएम अखिलेश यादव को दी थी, उन्होंने इन तीनों को प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति दे दी है।
शुक्रवार को शहर की दो विधानसभा सीट और देहात की एक सीट पर सीएम अखिलेश की तरफ से तीन नए प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं। इनके नाम सामने आने से प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है।
भाजपा नहीं कर रहा ज्वाइन, अरिदमन सिंह सपा से पत्नी संग लडेंगे चुनाव
कई दिनों से बाह से सपा से विधायक अरिदमन सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही थी। उन्होंने शुक्रवार को अपने मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा के माध्यम से स्पष्ट किया है कि वे और उनकी पत्नी सपा से ही बाह और खेरागढ से चुनाव लडेंगी।
28 को जारी हुई थी सूची
विधानसभा चुनाव के लिए सपा की टिकट पर सीएम अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की अलग अलग सूची के असमंजस पर पहली सूची जारी की गई है। आगरा और अलीगढ मंडल के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही, शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
सपा में प्रत्याशियों को लेकर घमासान मचा हुआ है। ऐसे में पिछले चुनाव में सपा की टिकट से जीते विधायकों की टिकट भी कट सकती है, इस तरह की चर्चाओं के बाद सपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची में मौजूदा विधायकों को चुनाव लडाने और ना लडाने का फैसला लिया गया है। आगरा के बाह से अरिदमन सिंह विधायक हैं, पार्टी ने बाह विधानसभा सीट से उन्हें ही प्रत्याशी घोषित किया है।
दक्षिण – क्षमा जैन सक्सेना
उत्तर – कुंदनिका शर्मा
छावनी – चंद्रसेन टपलू हार्ट अटैक से मौत हो गई उनकी पत्नी ममता टपलू प्रत्याशी हैं
आगरा ग्रामीण – राकेश धनगर
सीकरी – राम निवास शर्मा
फतेहाबाद – डा. राजेंद्र सिंह
बाह – अरिदमन सिंह
खेरागढ़ – पक्षलिका सिंह

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DA VINCI Robotic surgery start in Yatharth Shantived Institute of Medical Sciences, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के यथार्थ शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, आगरा...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 3 crore fine in 10 month for Raja Ki Mandi Market

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के राजा की मंडी बाजार के फुटपाथ पर...

बिगलीक्स

Agra News: Businessman son duped Rs 4.25 crore in Mobile game in Barhan Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में व्यापारी के खाते से उनके बेटे ने फ्री...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 950 crore for Agra in UP Budget 2026, Rs 130 crore for SNMC, Agra

आगरालीक्स….Agra News: यूपी के बजट में आगरा को मिले 950 करोड़ रुपये,...

error: Content is protected !!