Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Cold waves in Agra: Schools closed till 10 January
बिगलीक्स

Cold waves in Agra: Schools closed till 10 January

आगरालीक्स ..आगरा में बारिश के बाद शीत लहर चल रही है, संडे को छुटटी के दिन लोग घरों में छिपे हुए हैं। डीएम गौरव दयाल ने स्कूलों की 10 जनवरी तक छुटटी कर दी है। रविवार को डीएम गौरव दयाल ने आगरा जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 8 तक के 10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिये है। कक्षा 9 एवं अग्रेत्तर कक्षाएं प्रातः 10 बजे से संचालित की जायेगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को शीतलहर बनी रहेगी। दिन में बादलों की लुकाछिपी के कारण धूप नहीं निकलेगी।
शनिवार से बदला मिजाज

IMG-20170108-WA0012
आगरा में मौसम का मिजाज बदल गया है, ठंडी हवाएं चलने के साथ बारिश की आशंका है, कश्मीर में बर्फबारी हो रही है, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
शुक्रवार को आगरा का तापमान बढ गया, सर्दी का एहसास नहीं हो रहा था, शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ठंडी हवाएं चलने के साथ बादल छाए हुए हैं और बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम अभी ऐसा ही रहेगा और बारिश भी हो सकती है।
कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर में मंगलवार सुबह मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके चलते श्रीनगर-लेह हाईवे पर स्थित जोजिला तथा सोनमर्ग में सुबह बर्फबारी हुई। फिसलन के कारण हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम को अचानक बादल छा गए। इससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 6 और 7 जनवरी को बारिश के आसार हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DA VINCI Robotic surgery start in Yatharth Shantived Institute of Medical Sciences, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के यथार्थ शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, आगरा...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 3 crore fine in 10 month for Raja Ki Mandi Market

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के राजा की मंडी बाजार के फुटपाथ पर...

बिगलीक्स

Agra News: Businessman son duped Rs 4.25 crore in Mobile game in Barhan Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में व्यापारी के खाते से उनके बेटे ने फ्री...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 950 crore for Agra in UP Budget 2026, Rs 130 crore for SNMC, Agra

आगरालीक्स….Agra News: यूपी के बजट में आगरा को मिले 950 करोड़ रुपये,...

error: Content is protected !!