आगरालीक्स.. आगरा में कॉलोनियों में गेट लगा दिए गए हैं, इससे लोगों को परेशानी हो रही है। सूर्य नगर, खंदारी पर लगाए गए गेट को लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
आगरा के सूर्य नगर खंदारी में शहर के प्रतिष्ठित लोग रहते हैं, यहां से आम लोगों के जाने का रास्ता है। कॉलोनी के गेट पर ताले लगा दिए गए थे, खंदारी की तरफ वाले गेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। वहीं रात में अन्य गेट भी बंद कर दिए जाते थे, इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों ने गेट बंद किए जाने की शिकायत की, बुधवार रात को प्रशासन के निर्देश के बाद गेट को ध्वस्त कर दिया गया। अब यहां से स्थानीय लोग आ जा सकेंगे।
कॉलोनी के गेट से हो रही समस्या
कमला नगर, दयालबाग सहित शहर की पॉश कॉलोनी के रास्तों पर गेट लगा दिए गए हैं, इन्हीं रास्ते से लोग आते जाते हैं। ऐसे में कॉलोनी पर गेट लगाने से लोगों को समस्या हो रही है, रात में गेट बंद कर दिए जाते थे। इससे रात में आने वाले लोगों को घूमकर जाना पड रहा है।