नईदिल्लीलीक्स…। योगी सरकार में केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का दामन छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं।
मंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को भेजा
मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को अपना इस्तीफा भेज दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि श्रम-सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत स्थिति औऱ विचारधारा के बावजूद बेहतर तरीके से काम किया और उत्तरदायित्वों का निर्वाहन किया लेकिन किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों की उपेक्षात्मक रवैये के कारण वह मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने सपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है।