Tuesday , 15 September 2026
Home बिगलीक्स Swami Prasad Maurya says lets People decide who is rejected Maal in Agra
बिगलीक्स

Swami Prasad Maurya says lets People decide who is rejected Maal in Agra

204

आगरालीक्स… बसपा से भाजपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगरा में कहा कि कुछ विधायक और नेता उनके संपर्क में हैं, वे 22 सितंबर को अपनी ताकत दिखाएंगे, उन्होंने मायावती द्वारा रिजेक्ट माल कहने पर कहा कि यह तो जनता ही बताएगी कि रिजेक्ट माल कौन है। इससे पहले उन्होंने सूरसदन में लोकतांत्रिक बहुजन मंच के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें पिछडी जाति के साथ ही दलितों को जोडने के प्रयास किए गए।
मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य लोकतांत्रिक बहुजन मंच के मंडलीय सम्मेलन में सूरसदन में शामिल हुए, उन्होंने बसपा छोडने के बाद लोकतांत्रिक बहुजन मंच बनाया है। इसी बीच होनें भाजपा की सदस्यता ले ली, भाजपा से जुडे होने के बाद भी स्वामी प्रसाद मौर्य लोकतांत्रिक बहुजन मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। सम्मेलन के बाद प्रेसवार्ता में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके संपर्क में आगरा के नेता और विधायक हैं। बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को आडे हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने अंबेडकर और काशीराम के सामाजिक परिर्वतन आंदोलन का सौदा किया है, मायावती दलित और पिछडों की जगह थैलीशाहों को टिकट दी जा रही है।
रिजेक्ट माल कौन, पता चल जाएगा
मायावती अपनी सभाओं में कह रही हैं कि बसपा के रिजेक्ट माल को भाजपा ले रही है, इससे उसे फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा। इस सवाल पर बसपा छोडकर भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह तो जनता बताएगी कि रिजेक्ट माल कौन है।

लखनऊ में करेंगे बडी सभा
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वे 22 सितंबर को लखनऊ में बडी सभा करेंगे, इसमें वे अपनी ताकत दिखाएंगे, उन्होंने इशारा किया कि इस सभा में कई विधायक और नेता उनके साथ आ सकते हैं। इससे पहले वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जगह जगह जाकर कार्यकर्ताओं की सभा कर रहे हैं, जिससे लखनऊ की सभा में अपनी ताकत दिखा सकें। इससे उन्हें राजनैतिक लाभ भी मिलेगा, साथ ही अन्य दलों को सोचने को मजबूर होना पडेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Your HbA1c Report Is More Than Just a Number, Learn some important facts about this from Dr. Ritu Garg.

आगरालीक्स…आपकी HbA1c रिपोर्ट सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह पिछले तीन महीनों...

बिगलीक्स

Agra News Live: Morari Bapu Ram katha from Today in JP Wedding Ground Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज से मारोरी बापू रामकथा का वाचन करेंगे, जानें...

बिगलीक्स

Agra Health News: SN Medical College Agra Tuesday Super specialist OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में, हार्ट, रोग, गुर्दा, कैंसर रोग विशेषज्ञ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Dogs attack on four year old child in Park of ADA Heights in Agra

आगरालीक्स ….सतर्क रहें, मेटिंग के चलते आगरा में कुत्ते खूंखार हो गए...

error: Content is protected !!