आगरालीक्स…(17 December 2021 Agra News) आगरा पहुंचे 1971 युद्ध के विजय में शामिल रहे मुक्ति योद्धा. स्वर्णिम विजय स्पेशल ट्रेन के पहुंचने पर भव्य स्वागत. ट्रेन के अंदर ये हैं खासियतें…
आगरा कैंट पहुंची स्वर्णिम विजय वर्ष स्पेशल ट्रेन
1971 विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ इस समय देश में मनाई जा रही है. इस विजय दिवस की वर्षगांठ पर भारतीय रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 00418 स्वर्णिम विजय वर्ष स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. शुक्रवार को यह ट्रेन आगरा छावनी स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 01 पर दोपहर 2.28 बजे पहुंची. इस स्पेशल ट्रेन में बांग्लादेशी दिग्गजों के साथ मुक्ति योद्धाओं के एक प्रतिनिधिमंडल भी आगरा आये. इनका यहां जोरदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल का स्वागत आगरा रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मुदित चंद्रा द्वारा किया गया. साथ ही रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा प्रदान की गयी.

ट्रेन में ये है खास
भारतीय रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 00418 स्वर्णिम विजय वर्ष स्पेशल ट्रेन बहुत खास है. इसके हर कोच को विजय दिवस के याद के रूप में सजाया गया है. ट्रेन में जीत की विशेष धुन भी बजायी गयी. भारतीय जाबांज सैनिकों ने वर्ष 1971 में हुए युद्ध में पकिस्तान के सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था, इसी जीत के उपलक्ष्य में हर साल स्वर्णिम विजय दिवस मनाया जाता है.
