आगरालीक्स…(17 December 2021 Agra News) आगरा में 18 वर्ष के होने वाले युवक—युवतियों को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित. दयालबाग में मतदाता पंजीकरण व जागरुकता कार्यशाला का आयोजन..
जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
दयालबाग शिक्षण संस्थान, दयालबाग, आगरा की स्वीप इकाई तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता पंजीकरण तथा मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कक्षा के दौरान किया गया. कार्यशाला में प्रशिक्षक हार्दिक चड्ढा ने युवा व भावी मतदाताओं को मतदाता बनने की प्रक्रिया को आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से बताया. भावी मतदाताओं को मतदाता बनने की सरल विधि, ऐप तथा ऑनलाइन माध्यम से मतदाता बनने की तरीका तथा मतदाता पत्र में त्रुटि के निवारण के तरीकों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला.

मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
कार्यशाला के दौरान जिन युवक व युवती की उम्र 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष हो रही है उन सब को मतदाता बनने के लिए प्रेरित भी किया. कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह पूर्वक मतदाता बनने व उसकी उपयोगिता के बारे में अपने-अपने विचार साझा किए. राष्ट्रीय सेवा योजना व स्वीप डी ई आई ने संयुक्त रुप से मतदाता जागरूकता कार्यशाला विधार्थीयों के लिया किया. मतदाता जागरूकता प्रचार वाहन से लोगों को जागरूक किया. स्वीप कोऑर्डिनेटर डा रंजीत कुमार ने बताया की डीईआई के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं का फायदा उठाते हुए मतदाता पंजीकरण में भाग लेने, सहयोग देने, अपने परिवार के सदस्यों को मतदाता बनने व उनके मतदाता परिचय पत्र में त्रुटि के निवारण में सहयोग के लिए समय समय पर प्रेरित व उत्साहित किया जाता है. डा कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों ने ऑनलाइन तथा ऐप के माध्यम से इस साल मतदाता पंजीकरण में ज्यादा हिस्सा लिया. राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर सौरभ मनी ने कहा कि दयालबाग शिक्षण संस्थान नए वोटर को वोटर लिस्ट में जोड़ने व पुराने वोटर के वोटर कार्ड में किसी तरह की त्रुटि होने पर उसके निवारण के लिए के लिए भाग लेने के लिए स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित करता रहता है.