आगरालीक्स …(.Agra News 20th October )आगरा में थाने के मालखाने से 25 लाख चोरी करने के आरोप में अरेस्ट सफाईकर्मी की पुलिस हिरासत में मौत, कई थानों का बुलाया गया फोर्स।
आगरा के थाना जगदीशपुरा में 16 अक्टूबर की रात को मालखाने के ताले तोड़कर 25 लाख कैश चोरी कर लिया गया था, रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर थाना प्रभारी सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को सफाईकर्मी अरुण को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। उसके पास से कैश भी जब्त किया गया था। (Sweeper died police custody Agra)
15 लाख कैश किया जब्त, पूछताछ में बिगड़ी सफाईकर्मी की तबीयत (SSP Muniraj Ji Says Police custody Death )
पुलिस ने थाना जगदीशपुरा के मालखाने से चोरी हुए 25 लाख रुपये में से 15 लाख रुपये अरुण के घर से जब्त कर लिया। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि अरुण ने मालखाने से 25 लाख कैश चोरी करने की घटना स्वीकार की थी, कैश जब्त करने के लिए पुलिस अरुण को लेकर उसके घर पहुंची। इसी दौरान अरुण की तबीयत बिगड़ गई, अरुण को उनके परिजनों की मौजूदगी में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। हास्पिटल में डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
परिजनों ने दी तहरीर
इस मामले में अरुण के परिजनों ने तहरीर दी है, आरोप लगाए हैं कि पुलिस पूछताछ में अरुण की मौत हुई है। अरुण के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Police custody Agra death)