आगरालीक्स..(.Agra News 20th October ) आगरा में आज सुबह 10 बजे से 36 घंटे तक पानी नहीं आएगा, पानी के टैंकर मंगवाने के लिए जलनिगम में संपर्क कर सकते हैं, फोन नंबर किया जारी, जाने किस तरह मंगा सकते हैं पानी का टैंकर।
आगरा के सिकंदरा स्थित वाटरवक्र्स से आधे शहर में पानी की आपूर्ति होती है। बुधवार सुबह 10 बजे से बोदला सिकंदरा रोड पर 1200 एमएम व्यास की पाइप लाइन बदलने और इंटरकनेक्शन का काम किया जाएगा। सिकंदरा बोदला रोड पर ईंट मंडी तिराहे पर काम होना है, यह काम 36 घंटे तक चलेगा। इस दौरान पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते सिकंदरा, बोदला, जगदीशपुरा, जयपुर हाउस कॉलोनी, केदार नगर, लोहामंडी, अर्जुन नगर, पुलिस लाइन, कैलाशपुरी सहित आधे शहर में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

टैंकर के लिए फोन पर करें संपर्क
पानी की आपूर्ति बाधित रहने पर जलनिगम ने टैंकर के लिए नंबर जारी किया है। कंट्रोल रूम के नंबर 8192095401 पर संपर्क कर पानी का टैंकर मंगवा सकते हैं।