आगरालीक्स.. आगरा में 55 घंटे के बंद में सुबह नौ बजे से मिठाई और राखी की दुकानें खुल जाएंगी, डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि दोपहर 12 बजे से लोग मिठाई और राखी खरीद सकते हैं।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लग गया है, यह सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। एक अगस्त शनिवार को बाजार बंद रहे, बेवजह बाहर निकलने वालों पर सख्ती की गई। ऐसे में तीन अगस्त को रक्षाबंधन हैं, रक्षाबंधन की खरीददारी एक दिन पहले होती है।
आगरा में सब मोबाइल पर व्यस्त हैं, अपने शोरूम, ब्रांड का https://agraleaks.com/ पर डिजिटल प्रमोशन कराएं, ग्राहकों तक पहुंचे, कॉल करें 7060515454, 9837011449
सुबह नौ बजे से खुल जाएंगी मिठाई और राखी की दुकान, 12 बजे से खरीद सकेंगे
रात को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में मिनी लॉक डाउन में राखी और मिठाई की दुकानें खोलने के निर्देश जारी किए। इसके बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने जारी किए गए आदेश में कहा है कि सुबह नौ बजे से मिठाई और राखी की दुकान खुल जाएंगी। मगर, लोग दोपहर 12 बजे के बाद ही राखी और मिठाई खरीद सकेंगे।
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री यात्रा
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बस में फ्री यात्रा है, उन्हें टिकट नहीं खरीदनी होगी। रक्षाबंधन पर रोडवेज बस से महिलाएं पफ्री में आ जा सकेंगी।
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/