आगरालीक्स ..आगरा के भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय सहित पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव, वे ठीक हैं, सुरक्षाकर्मी होम क्वारंटीन, 27 जुलाई से जो भी उनसे मिले वे करा लें जांच
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा की दक्षिण विधानसभा से दूसरी बार भाजपा विधायक चुने गए और अभी हाल में ही भाजपा विधानमंडल के मुख्य सचेतक बने विधायक योगेंद्र उपाध्याय, उनकी पत्नी, दोनों बेटे सहित पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। इसके बाद उनकी सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
27 जुलाई को गले में खराश, करा लें जांच
विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने मीडिया में कहा है कि उन्हें 27 जुलाई को गले में खराश हुई थी, दवा लेने से ठीक हो गए, शुक्रवार को सरकारी कार्य के चलते वे लखनऊ चले गए। यहां उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी और उसके बाद दोनों बेटों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उन्होंने अपनी जांच भी कराई, यह भी पॉजिटिव आई है लेकिन लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि 27 जुलाई और उसके बाद जो भी उनसे मिले हैं वे एहतियातन अपनी जांच करा लें।
कोरोना के 37 नए केस आए हैं। 1841 हुए कोरोना पॉजिटिव
इसमें शंभुकुंज कमला नगर निवासी 78 और 74 साल के बुजुर्ग दंपति पॉजिटिव हैं, इनके परिवार में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। बैंक कॉलोनी सुभाष पार्क के सामने रहने वाले एक ही फैमिली के 52, 37 और 29 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुष्पकुंज अपार्टमेंट प्रताप नगर के रहने वाले 59 और 57 साल के पति पत्नी, ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले 59, 49 और 20 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन क्षेत्रों से भी आए पॉजिटिव केस
55 साल के पटेल नगर, 18 साल के द्वारिका पुरम गांधी आश्रम , 29 साल के अजीजपुर, 61 साल के यमुना गली फतेहाबाद, 17 और 22 साल के बहुपुरा बाह , 48 साल के नगला छबीला बरहन, 33 साल की बरौली अहीर, 21 साल के सेमरा , पंचगाई खेडा बरौली अहीर के 51 और 28 साल, 18 साल की शंकर कॉलोनी, 31 साल के अजीत नगर गेट, 29 साल की नोर्थ ईदगाह कॉलोनी, इंद्राकॉलोनी के 54 साल, न्यू ईदगाह बस स्टैंड, एमडी जैन अस्थायी जेल के 20 साल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।