आगरालीक्स… विश्वकप के पहले ही मुकाबले में बड़ा उलटफेर। नामीबिया ने क्वालीफाइंग स्टेज में एशिया कप विजेता श्रीलंका को 55 रन से धूल चटा दी।
नामीबिया को पहले खिलाना भारी पड़ा

आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्वकप की आज से शुरुआत हो गई। क्वालीफाइंग स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं। ग्रुप ए का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर नामीबिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ। नामीबिया ने सात विकेट पर 163 रन का स्कोर ख़ड़ा कर दिया।
श्रीलंका के बल्लेबाज एक बाद एक धराशायी
श्रीलंका ने पारी की शुरुआत की तो लोगों को उम्मीद थी कि श्रीलंका आसानी से मैच जीत जाएगी लेकिन हुआ इसका ठीक उलट। श्रीलंका ने पहले चार ओवर में ही 21 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। पूरी टीम 19 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। कप्तान दासुंग शनाका ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए।