नईदिल्लीलीक्स… टी20 वर्ल्ड कप- 2024 में भारत-पाक में आतंकी संगठन आईएसआईएस की धमकी के बाद राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा व्यवस्था।
अंतराष्ट्रीय मैचों में ही भारत-पाक के होते हैं मैच
राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान पिछले एक दशक से ज्यादा समय से द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेल रहे हैं। दोनों देश केवल एशिया कप या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ही एक-दूसरे का सामना करते हैं। भारत पाकिस्तान मैच को लेकर प्रशंसकों में गजब का क्रेज होता है, मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्साह है।
यूएस की पुलिस पूरी तरह चौकस है कोई सुरक्षा में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा
क्रिकेटरों के साथ प्रशंसकों की सुरक्षा का भी ध्यान
आईएसआईएस की धमकी वहां मौजूद प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय बन गई है लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि वे अन्य एजेंसियों के साथ सहयोग करते हुए कड़े कदम उठाएंगे, जिससे कि क्रिकेटरों के साथ-साथ प्रशंसकों को भी उचित सुरक्षा प्रदान की जा सके।
राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा व्यवस्थाः पुलिस आयुक्त
नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया और इसकी तुलना राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा से कर दी।