आगरालीक्स ..आगरा में अनलॉक 4 में एक सितंबर से स्मारक खोले जा रहे हैं लेकिन ताजमहल और आगरा किला को 15 सितंबर से खोला जा सकता है।
आगरा में ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक बंद हैं, लेकिन एक सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को छोडकर फतेहपुर सीकरी, एत्माउददौला, सिकंदरा सहित अन्य स्मारकों को खोला जा रहा है, यहां पर्यटक और लोग आ जा सकेंगे, इसके लिए नियम बनाए गए हैं।
15 सितंबर से खुल सकता है ताजमहल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनलॉक चार एक सितंबर से लागू हो रहा है, ऐसे में 15 सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को खोला जा सकता है लेकिन इसे लेकर बैठक में निर्णय लिया जाएगा, विभागीय अधिकारियों की बैठक के बाद ही ताजमहल और आगरा किला को खोलने का निर्णय लिया जा सकता है।