आगरालीक्स.. आगरा में आज महिलाओं के लिए ताजमहल फ्री है। 10 से 12 मार्च तक अपने परिचितों को ताजमहल फ्री में घूमा सकते हैं, तीन दिन ताजमहल में फ्री प्रवेश मिलेगा।
महिला दिवस पर आगरा में महिलाओं के लिए आज आठ मार्च को ताजमहल सहित अन्य स्मारक फ्री हैं। महिला पर्यटकों का स्वागत भी किया जा रहा है।
10 से 12 मार्च तक ताजमहल फ्री
ताजमहल में शहंशाह शाहजहां का 366 वां उर्स 10 मार्च से है। ऐसे में 10 और 11 मार्च को दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल में फ्री में पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। शहंशाह शाहजहां और मुमताज की भूमिगत असली कब्रों को भी पर्यटक देख सकेंगे। वहीं, 12 मार्च को सुबह से शाम तक ताजमहल में प्रवेश फ्री रहेगा।