आगरालीक्स… ताजमहल पर तमाम दावों के बीच अब जयपुर राजघराने की सदस्य ने कहा है यह हमारी प्रॉपर्टी है। हमारे पास इसके दस्तावेज हैं।
दरवाजे खुलने पर सच सामने आएगा
जयपुर राजघराने की सदस्य एवं भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा है कि उस जगह पर हमारा महल था। यह अच्छी बात है किसी ने ताजमहल के बंद दरवाजे खोलने के लिए अपील की है। इससे सच सामने आ सकेगा। हम भी अभी मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
महल पर शाहजहां ने किया था कब्जा
सांसद दीया कुमारी ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं, जिनके मुताबिक जयपुर के पुराने राजपरिवार का महल हुआ करता था, उस समय शाहजहां का शासन था तो उसने राजपरिवार के महल पर कब्जा कर लिया। परिवार इसका ज्यादा विरोध नहीं कर सका क्योंकि वहां उस समय उसका शासन था।
दस्तावेज जरूरत पड़ेगी तो देंगे कोर्ट में
सांसद दीया कुमारी का कहना है कि यदि दस्तावेंजों की जरूरत पड़ेगी तो उसे उपलब्ध कराया जा सकता है क्योंकि वह हमारे पोथीखाने में मौजूद हैं। कोर्ट अगर कहेगा तो हम उसे दस्तावेज दे देंगे।