आगरालीक्स.(Agra News 16th June). वाह ताज, उफ गर्मी, ताजमहल खुलते ही सबसे पहले ब्राजील की पर्यटक ने दीदार किया, साथ में पंखा लेकर ताज महल पहुंची, सेंट्रल टैंक पर हवा करते हुए फोटो कराया। ( Brazilian tourist Melisha first to enter in Taj)
आगरा में ताजमहल सहित सभी स्मारक 16 अप्रैल से बंद चल रहे थे, दो महीने बाद 16 जून यानी बुधवार से ताजमहल पर्यटकों के लिए खुल गया। सूर्योदय के साथ ही ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है लेकिन पर्यटकों की संख्या सीमित रखी गई है।
ब्राजील की पर्यटक ने सबसे पहले किया प्रवेश, बोली थैंक यू इंडिया
बुधवार को सूर्योदय के साथ सुबह 5 10 बजे पर्यटकों के लिए ताजमहल खोल दिया गया। सबसे पहले ब्राजील की मोलिशा डालारोजा ने ताजमहल के पश्चिमी गेट से प्रवेश किया।
मैं और ताजमहल
मोलिशा ने बताया कि वह 3 महीने से भारत में हैं। वे भारत में योगा की ट्रेनिंग के लिए यहां आई थी। लॉकडाउन लग गया। वे दिल्ली से पहले बनारस और लखनऊ घूमने गई, जब पता चला कि ताजमहल खुल रहा है तो मंगलवार शाम को आगरा आ गईं। सूर्योदय के ताजमहल को देखना अनूठा अनुभव है। मैं और ताजमहल, परिसर में कोई और नहीं था मैं अकेली थी। ताजमहल जैसे स्मारक के लिए मैं भारत को धन्यवाद कहती हूं।
एक दिन में 1950 पर्यटकों को अनुमति, एक बार में 650 (SOP for Taj Mahal Visit)
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के अनुसार एक दिन में सिर्फ 1950 पर्यटक ही ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। यह एसओपी दूसरे स्मारक में भी लागू रहेगी।
पर्यटकों आनलाइन टिकट बुक करके स्मारकों में एंट्री कर सकेंगे
एंट्री गेट पर सभी पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी
स्मारकों को टच नहीं करें
पर्यटक अपने साथ सैनिटाइजर लेकर आएं
स्मारक परिसर में मास्क लगाए रखें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें