आगरालीक्स,..(Agra News 16th June). ब्रेकिंग, आगरा में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव मिले।
आगरा में बुधवार को बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन पर युवक और युवती के शव मिले हैं। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। युवक और युवती के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस
आगरा के बिल्लोपुरा रेलवे स्टेशन के पास में रेलवे लाइन से लोग पार कर ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जाते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस पहुंच गई है। रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव एक दूसरे के बगल में पडे हुए थे, पुलिस ने शव को पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया है।
ट्रेन के आगे कूदने की आशंका
पुलिस द्वारा रेलवे पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका है कि ट्रेन के आगे युवक और युवती कूदे हैं।