आगरालीक्स.. आगरा में सोने का हाजिर भाव 49 हजार पहुंच गए, सोने के भाव में उछाल के बाद खदुए सक्रिय हो गए हैं, सोने को निवेश की नजर से देखने वाले खदुए सोने की खरीददारी कर रहे हैं। साथ ही जिन परिवारों में सर्दियों में शादी होनी है, वे सोने के बढते रेट को देखते हुए खरीददारी करने लगे हैं।
आगरा में सोने का हाजिर भाव प्रति 10 ग्राम 49 हजार तक पहुंच गया, यह एक्सचेंज से 1200 रुपये अधिक था, इसके बाद भी निवेशकों ने सोने पर दाव लगाया, ब्रेड और बिस्किट के अग्रिम सौदे किए। वहीं, बाजार में वे लोग भी खरीददारी करने पहुंच रहे हैं जिनके परिवार में सर्दियों में शादी है, इन्हें उम्मीद है कि अभी सोना और बढ जाएगा, ऐसे में पहले से ही सोना खरीद कर रखने की प्लानिंग कर रहे हैं।
2011 का तोड सकता है रिकॉर्ड
वैश्विक बाजार में सोना डॉलर प्रति औंस से रेट निर्धारित किया जाता है, 2011 में 1900 डॉलर प्रति औंस रेट पहुंच गया था अभी 1775 डॉलर प्रति औंस रेट है।