Tuesday , 18 February 2025
Home टॉप न्यूज़ Taj Mahal remain close from 10.25 to 2.25 pm for Uzbekistan President visit, Traffic stop
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Taj Mahal remain close from 10.25 to 2.25 pm for Uzbekistan President visit, Traffic stop

आगरालीक्स.. आगरा में संडे को घर से बाहर निकलते समय यह खबर पढ लें, आज शहर में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं, उनका स्वागत डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा करेंगे। साथ ही भारतीय खाद्य निगम द्वारा सुरक्षा प्रहरी की परीक्षा आयोजित की जा रही है, इसमें आगरा में 60 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे, उनके परिजन भी साथ आएंगे इससे सुबह 11 से शाम 5 बजे तक शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है। माल रोड पर जाने से बचें।
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के ताजमहल विजिट को देखते हुए सुबह 10 25 से दोपहर 2 25 तक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इसे देखते हुए सुबह 9 25 से ताजमहल के टिकट मिलना बंद हो जाएंगे। वहीं, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव का खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाएगा, यहां से वे होटल अमर विलास आएंगे। उनके स्वागत के लिए सुबह 11 बजे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंच जाएंगे, वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
दोपहर 1 30 बजे पत्नी संग ताजमहल का करेंगे दीदार
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव दोपहर 1 30 बजे पत्नी संग ताजमहल पहुंचेंगे, वे यहां करीब एक घंटे तक ताजमहल का दीदार करेंगे, इसके लिए रसियन गाइड की भी व्यवस्था की गई है। उनके सडक मार्ग से गुजरते समय 10 मिनट पहले माल रोड बंद कर दिया जाएगाख् दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।
60 हजार छात्र देंगे परीक्षा
रविवार को ही भारतीय खाद्य निगम द्वारा सुरक्षा प्रहरी की परीक्षा होगी, इसके लिए आगरा में 136 केंद्र बनाए हैं, यह परीक्षा दोपहर 12 से दो बजे तक होनी है। परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजन भी आएंगे, इससे व्यवस्था चरमरा सकती है।

Related Articles

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Cultural Fest start from today, Ticket, Entry & Performance#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज से शिल्पग्राम में ताजमहोत्सव का...

बिगलीक्समथुरा

Vrindavan Video News : Sant Premanad Maharaj start Padyatra after 12 day, No Fire Crackers, NRI Green City resident welcome#Vrindavan

वृंदावनलीक्स…. Vraindavan News : वीडियो संत प्रेमानंद महाराज ने 12 दिन बाद...

बिगलीक्स

Agra News : Patients increases in SNMC, Agra

आगरालीक्स Agra News: … आगरा में मौसम बदलने के साथ ही मरीजों...

बिगलीक्स

Agra News : Teachers demand relaxation from UP Board Exam Duty

आगरालीक्स….Agra News : आगरा में सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं की...