आगरालीक्स… ताजमहल की टिकट तीन घंटे के लिए ही वैध होगी, इसके बाद ताजमहल से बाहर निकलना होगा। बच्चों के लिए भी टिकट जारी की जाएगी, यह व्यवस्था एक अप्रैल से शुरू होने जा रही है।
ताजमहल में भीड नियंत्रण के लिए कवायद चल रही है। ऐसे में संस्क्रति मंत्रालय ने ताजमहल की टिकट पर तीन घंटे का विजिट और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जीरो वैल्यू टिकट जारी करने के आदेश दिए हैं। इससे ताजमहल में आने वाले पर्यटकों का पता चल सकेगा। वहीं, जिस समय टिकट जारी की जाएगी उस पर समय भी दर्ज किया जाएगा। ताजमहल में प्रवेश करने के बाद टिकट की वैधता तीन घंटे होगी।
कब्र देखने के लिए 200 रुपये का टिकट
इसके दूसरे चरण में ताजमहल के दीदार को दो हिस्सों में टिकट के लिहाज से बांटा गया है। ताजमहल में कब्र का दीदार करने के लिए अलग से 200 रुपये का टिकट लेना होगा लेकिन यह व्यवस्था अभी शुरू नहीं की जा रही है।
पर्यटन सचिव यमुना और नाले देख रही गईं दंग
ताजमहल सहित देश के 10 आइकोनिक स्मारकों को पर्यटकों के लिए विकसित किया जा रहा है। ऐसे में ताजमहल में सुविधाएं बढाने के लिए बुधवार को पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा आगरा पहुंची। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक ली, इसके बाद ताजमहल गईं। यहां नालों की बदबू और ताजमहल के पीछे बह रही यमुना की दुर्दशा देख दंग रह गईं। वे गुरुवार को भी बैठक करेंगी।
ये हैं देश के आइकोनिक स्मारक
गोवा का मॉर्जिम बीच
आगरा का ताजमहल
मध्यप्रदेश के खजुराहो
कर्नाटक के हम्पी
गुजरात से धैलावीरा
चेन्नई का महाबलीपुरम
असम का काजीरंगा नेशनल पार्क
महाराष्ट्र से अजंता-एलोरा गुफाएं
दिल्ली से लालकिला
दिल्ली से कुतुबमीनार
दिल्ली से हुमायूं का मकबरा