आगरालीक्स ..अब पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकेंगे, मेहताब बाग के किनारे यमुना में बनाए गए व्यू प्वॉइंट को खोल दिया है।
मेहताब बाग के बाहर यमुना में एडीए का व्यू प्वॉइंट बना है। यह 142 दिन से बंद है। अब ताजमहल व्यू प्वॉइंट पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। व्यू प्वॉइंट के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सेनेटाइज कराने के बाद पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है।