आगरालीक्स… आगरा में नौ घंटे के बाद 55 घंटे का लॉकडाउन लग जाएगा। अगले सप्ताह मंगलवार को कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुये बाजारों में आज सुबह से ही भीड़ रही। भगवान की पोशाक और लड्डू गोपाल की खऱीदारी को लेकर उत्साह रहा। त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन भी सजगता बरत रहा है।
कोरोना संक्रमण को लेकर 55 घंटे का लॉकडाउन आज रात 10 बजे से लग जाएगा, जो सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। मिनी लॉकडाउन के दौरान दूध, दवा और शराब की दुकानें ही खुलेंगी।
शुक्रवार सुबह रावतपाड़ा, श्री मनकामेश्वर मंदिर, राजामंडी, शाहगंज, फुव्वारा, किनारी बाजार आदि में सुबह से भीड़ रही। मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए लोगों ने भगवान की पोशाक आदि की खरीदारी की। मंदिरों में सजावट की तैयारी की गई है लेकिन जन्माष्टमी के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। घरों में ही जन्माष्टमी उल्लास से मनाने की तैयारी है। त्योहार और स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन भी सजगता बरत रहा है।
अगले सप्ताह मंगलवार को कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुये बाजारों में आज सुबह से ही भीड़ रही। भगवान की पोशाक और लड्डू गोपाल की खऱीदारी को लेकर उत्साह रहा। त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन भी सजगता बरत रहा है।