
मंगलवार को होटल ताज खेमा में मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने बताया 25 वां ताजमहोत्सव 18 से 27 फरवरी चलेगा। कॉमेडी, गीत, संगीत, भजन के साथ ही गोल्फ टूनामेंट भी होगा। सिंगर श्रेया घोषाल ने 29 लाख रुपए लिए हैं। बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान को पर्यटन विभाग 27 लाख रुपए दे रहा है। वहीं रॉक स्टार फेम मोहित चौहान को 25 लाख मिलेंगे। हरिहरन को 09 लाख, पंडित विश्वमोहन भट्ट को साढ़े तीन लाख रुपए मिले हैं।
ये है कार्यक्रम
18 फरवरी को ताज महोत्सव के उद्धाटन के दौरान ताजमहल के पास शिल्पग्राम में मोहित चौहान का शो होगा।
19 फरवरी को महोत्सव के अंतर्गत सेंट जोंस कॉलेज में मोहित चौहान का रॉक शो आयोजित होगा।
20 फरवरी को ऑल इंडिया मुशायरा होना है। इसका संभावित आयोजन स्थल शिल्पग्राम होगा।
20 फरवरी को ही भजन सम्राट अनूप जलोटा की प्रस्तुति गांधी स्मारक में होगी।
22 फरवरी को फतेहपुर सीकरी में पंडित विश्वमोहन भट्ट की प्रस्तुति होगी।
23 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होना है।
24 फरवरी को फिल्म गायक हरिहरन की प्रस्तुति शिल्पग्राम में होगी।
25 फरवरी को सिंगर श्रेया घोषाल का शो होगा। इसमें सबसे ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद की जा रही है।
26 फरवरी को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हंसगुल्लों से लोटपोट करेंगे।
27 फरवरी को सिंगर सुनिधि चौहान का शो होगा।
Leave a comment