
का धमाल मचेगा। युवाओं और खासतौर से छात्रों के आइडियल डॉ पलाश सेन एक के बाद एक अपनी प्रस्तुति देंगे। यूफोरिया रॉक बैंड के डॉ पलाश सेन रात नौ बजे से अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही दिन भर ताजमहोत्सव में कला संस्क्रति और खरीदारी का लुत्फ उठा सकते हैं।
सदर बाजार, सूरसदन प्रेक्षागृह, आगरा कॉलेज में भी कार्यक्रम होंगे। गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ आगरा गोल्फ कोर्स में होगा।
शिल्पग्राम में खुले मंच पर कार्यक्रम शाम सात बजे से
शिल्पग्राम के खुले मंच पर शाम सात बजे देबंजन भट्टाचार्य का सरोद वादन होगा। न्यूयार्क की बरखा पटेल द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि आठ बजे यूफोरिया रॉक बैंड की शानदार प्रस्तुति और डॉ पलाश सेन के गीत संगीत का आनंद उठा सकेंगे।
सदर बजार ओपन स्टेज
19 फरवरी को सदर बाजार के ओपन स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। पांच बजे शुभारम्भ के साथ शहनाई वादन की प्रस्तुति दुर्गा प्रसाद परसाना द्वारा दी जाएगी। रात आठ बजे मीना ठाकुर और उनके ग्रुप द्वारा कुच्चिपुडी ग्रुप डांस की परफोर्मेंस दी जाएगी।
सूरसदन ऑडीटोरियम संजय प्लेस
कॉमेडी ड्रामा हसीना मान जाएगी की प्रस्तुति शाम छह बजे से शुरू होगी, जिसमें लखनऊ की कामयानी सभी को गुदगुदाएंगी। 7.30 बजे से भगत का मंचन काव्य कला भगत संगीत परिषद आगरा द्वारा किया जाएगा।
आगरा कॉलेज
गंगाधर शास्त्री भवन आगरा कॉलेज में दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक प्रोग्राम शुरू होंगे। जिसमें आगरा कॉलेज के छात्र छात्रओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कत्थक देवकी बंसल, सितार वादन डॉ. लवली शर्मा, ग्रुप डांस रमन सिंह धाकड़, भरतनाट्यम ग्रुप डांस त्रिसनीला बाराकोटि के निर्देशन में होगा।
गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
19 फरवरी को ऑल इंडिया एम्च्योर गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन आगरा गोल्फ कोर्स पर किया जाएगा। यह टूर्नामेंट सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। अगला राउंड 20 फरवरी को होगा।
Leave a comment