आगरालीक्स …आगरा में आज से ताजमहोत्सव, ”तू ही तो यार बुल्लेया.. मुर्शिद मेरा फेम सिंगर अमित मिश्रा की प्रस्तुति से होगा आगाज, कब से कब तक ताजमहोत्सव का आयोजन और टिकट।

आगरा में सोमवार से ताजमहोत्सव 2023 शुरू हो रहा है, एक मार्च तक चलने वाले ताजमहोत्सव में हर रोज कलाकार प्रस्तुति देंगे। शिल्पग्राम के मक्ताकाशीय मंच के साथ ही सूरसदन में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन सिंगर अमित मिश्रा शिल्पग्राम में प्रस्तुति देंगे जबकि समापन हर्षदीप कौर के कार्यक्रम से होगा। ताजमहोत्सव में कई प्रदेशों के शिल्पी आ चुके हैं।
50 रुपये एंट्री टिकट
ताजमहोत्सव में प्रवेश के लिए 50 रुपये एंट्री टिकट रखी गई है, स्कूल अपने छात्रों को लेकर जाते हैं तो 100 छात्रों के लिए 500 रुपये चार्ज रखा गया है। एंट्री टिकट से ही ताजमहोत्सव में प्रवेश मिलेगा। रेलवे की झांकी के साथ ही आईएमए द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
जानिए किस दिन किसका प्रोग्राम
20 फरवरी को सिंगर अमित मिश्रा
21 फरवरी को इंडियन ओसियन बैंड
22 फरवरी को सचेत टंडन और परंपरा
23 फरवरी को वारसी ब्रदर्स की कव्वाली
24 फरवरी को साधो बैंड
25 फरवरी को पवनदीप—अरुणिता की जोड़ी
26 फरवरी को वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम द्वारा कल्चरल फैशन शो
27 फरवरी को मैथिली ठाकुर
28 फरवरी को खेते खान
01 मार्च को हर्षदीप कौर