Monday , 20 April 2026
Home आगरा Taj Mahotsav 2024: 32nd Taj Mahotsav will be on the theme of culture and prosperity…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2024: 32nd Taj Mahotsav will be on the theme of culture and prosperity…#agranews

167

आगरालीक्स…शिल्पग्राम, सूरसदन ही नहीं, कीठम, ग्यारह सीढ़ी, सेल्फी प्वाइंट और ताज व्यू प्वाइंट पर भी होंगे ताज महोत्सव के कार्यक्रम…बहुत खास होने वाले हैं ये आयोजन. देखें कहां क्या होगा

आज मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने होटल ताज खेमा में प्रेस कांफ्रेंस कर, ताज महोत्सव कार्यक्रम विवरणिका व ब्रॉशर का विमोचन किया तथा ताज महोत्सव के आयोजन तथा विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंडलायुक्त ने बताया कि विकसित भारत के संकल्प के संग, ताज महोत्सव के रंग,17 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले 32 वें ताज महोत्सव का आयोजन संस्कृति और समृद्धि की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन देश, प्रदेश की संस्कृति के साथ आगरा की कला, स्थानीय खानपान,सांस्कृतिक पहचान को लोकप्रिय बनाना है, आगरा इंटरनेशनल टूरिस्ट प्वाइंट है यहां की कला, संस्कृति, खानपान विभिन्न देशों तक पहुंचे यहां के पर्यटन तथा रोजगार में वृद्धि हेतु ताज महोत्सव आयोजन किया जाता है।

मंडलायुक्त महोदया ने बताया कि ताज महोत्सव में इस वर्ष कई नए आयाम जोड़े गए हैं, इस बार 370 स्टाल सुसज्जित किये जायेंगे जिनमें लगने वाली हस्तशिल्प प्रदर्शनी में हथकरघा विभाग भारत सरकार, हस्तशिल्प विभाग, खादी ग्रामोद्योग, नेशनल जूट बोर्ड तथा जिला उद्योग केन्द्र की सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही ओडीओपी के अंतर्गत यूपी के 50 जनपदों के स्टाल भी लगवाये जायेगें। यूपी के साथ बृज के स्थानीय खानपान की स्टॉल रहेंगी।देश के विभिन्न राज्यों से हथकरघा के शिल्पी अपने उत्पाद के साथ महोत्सव में स्टाल लगाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु पूर्व के वर्षों में शिल्पग्राम, सूर सदन प्रेक्षा ग्रह और सदर बाजार में ताज महोत्सव आयोजन होता था लेकिन इस बार आई लव सेल्फी प्वाइंट, ग्यारह सीढ़ी, कीठम सूर सरोवर, ताज व्यू पॉइंट आदि नये स्थलों को भी शामिल किया गया है ताकि शहर के इन प्रमुख स्थलों को भी पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दी जा सके तथा पॉपुलर किया जा सके। 06 दिवसीय नाट्य महोत्सव में नेशनल, इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

आगरा 17 से 27 फरवरी के बीच कल्चरल हब, लर्निंग जोन के रूप में होगा, इस बार फॉरेस्ट विभाग को भी पहली बार ताज महोत्सव से जोडा गया है। विभाग द्वारा कीठम सूर सरोवर में बर्ड वॉचिंग और वाइल्ड फोटोग्राफी का आयोजन किया जा रहा है। यमुना घाट पर नगर निगम द्वारा महा आरती का आयोजन किया जाएगा। शहर के मुख्य मंदिरों द्वारा भी ताज महोत्सव के दौरान प्रतिदिन यमुना नदी के किनारे आरती का आयोजन कराये जाने के प्रयास किये जायेंगे। टूरिस्ट को आकर्षित करने हेतु वूमेन रेस, बाइक व कार रैली,हॉट एयर बैलून की राइड भी होगी। हेरिटेज वॉक, तथा आगरा बियोंड ताज सेमिनार में शिव मंदिर श्रंखला सर्किट पर चर्चा होगी, स्थानीय कलाकारों, प्रतिभाओं द्वारा भी विभिन्न मंचों पर सुबह 10 से शाम 07 बजे प्रस्तुतियां दीं जाएंगी जिनका चयन ओडिशन द्वारा किया गया है। कवि सम्मेलन, मुशायरा के भी कार्यक्रम होंगे, मंडलायुक्त ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 17 से 27 फरवरी तक आगरा एंटरटेनमेंट हब व लर्निंग जोन का रूप लेगा। ताज महोत्सव में इस बार उपरोक्त विभिन्न क्रियाकलापों और कार्यक्रमों का यही उद्देश्य है कि न सिर्फ आगरा बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों और हर वर्ग के लोगों को इस महोत्सव से जोड़ना है ताकि इस महोत्सव में आने वाले लोग यहाँ की संस्कृति और विरासत से रूबरू हों।

ताज महोत्सव के अंतर्गत सुबह से लेकर शाम 7 बजे तक होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ब्रज और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने हेतु मंच पर प्रस्तुति देने का मौका दिया जा रहा है। शाम 7 के बाद देर रात्रि तक होने वाले कार्यक्रमों में बड़े व विख्यात कलाकारों की प्रस्तुति होगी। ताज महोत्सव के कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी माई आगरा सिटी ऐप पर मौजूद रहेगी। मेरा आगरा एप, तथा क्यूआर कोड व बुक माई शो के माध्यम से भी शिल्पग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग करा सकेंगे। मंडलायुक्त ने मीडिया से भी अपील की कि इस महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें।

जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कल्चर, नॉलेज व एंटरटेनमेंट पर आधारित ताज महोत्सव का यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,आगरा पर्यटन की दृष्टि से वर्ल्ड मैप पर है, ताज महोत्सव में महा आरती, बाइक व कार रैली, काइट फेस्टिवल आयोजित होंगे, ग्यारह सीढ़ी को भी नए स्थल के रूप में विकसित किया गया है जहां विभिन्न आयामों के कार्यक्रम, ताज फोटो प्रदर्शनी, बॉलीवुड के कलाकार प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा, सूर सदन में भी बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे जहां 06 नाटकों का नेशनल इंटरनेशनल कलाकारों द्वारा मंचन के साथ कवि सम्मेलन, मुशायरा आदि कार्यक्रम होंगे। हॉट एयर बैलून राइड हेतु एनओसी पूर्ण कर ससमय हॉट एयर बैलून प्रारंभ होगा मुख्य कार्यक्रम शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच सूरसदन, आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट, ग्यारह सीढ़ी मैदान,सदर, जोनल पार्क में होंगे।

शिल्पग्राम में ये होंगे कार्यक्रम
17 फरवरी 2024 को ब्रज की होली व सिद्धार्थ मोहन
18 फरवरी को जावेद अली
19 फरवरी को मधुश्री भट्टाचार्या
20 फरवरी को अंकित तिवारी
21 फरवरी को सलमान अली
22 फरवरी को ओसमान मीर (सूफी गायन),
23 फरवरी को जस्सी,
24 फरवरी को स्वाति मिश्रा
25 फरवरी को मोनाली ठाकुर
26 फरवरी को निजामी बन्धु व माधवाज बैण्ड
27 फरवरी को तुलसी कुमार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे

सूरसदन के कार्यक्रम
17 फरवरी 2024 को मीरा नृत्य नाटिका (डिप्पी मिश्रा-हर्षिता मिश्रा) व मुशायरा
19 फरवरी को नाटक-चाण्क्य (मनोज जोशी)
20 फरवरी को चन्दन दास-गजल
21 फरवरी को अनूप जलोटा
22 फरवरी को इण्डियन क्लासिकल डांसेज (कृष्णांजली)
23 फरवरी को कथक-नृत्य नाटिका दशावतार (राजेन्द्र गगनानी)
24 फरवरी को नाटक-बुरे फंसे गुलफाम (पुनीत अस्थाना) व कवि सम्मेलन
25 फरवरी को नाटक-जीना इसी का नाम है (हिमानी शिवपुरी)
26 फरवरी को नाटक-स्वाहा (अनिल रस्तोगी)
27 फरवरी को नाटक- ताजमहल का टेण्डर (एनएसडी-दिल्ली) के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

ये भी होगा बहुत खास
25 फरवरी को स्थान- ग्यारह सीढ़ी पर अपरान्ह् 03ः30 बजे से सायं 05ः30 बजे तक रूप कुमार राठौर एवं सोनाली राठौर के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!