Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Goddess Kamakhya’s Darbar decorated in Agra, two and a half thousand women will participate in Kalash Yatra…#agranews
आगरा

Agra News: Goddess Kamakhya’s Darbar decorated in Agra, two and a half thousand women will participate in Kalash Yatra…#agranews

147

आगरालीक्स…आगरा में सज गया महामाई कामाख्या का दरबार, कलश यात्रा में ढाई हजार महिलाएं होंगी शामिल, धान के फूस व मिट्टी के तैयार की गईं 60 मूर्तियां, रैन बसेरा में निवास करेंगे 300 से अधिक साधू संत

4 माह पूर्व माता रानी व भैरव बाबा के ध्वज की स्थापना से शुरु हुई महामाई कामाख्या के महायज्ञ की तैयारियों ने आज मूर्त रूप ग्रहण कर लिया है। महायज्ञ स्थल की मिट्टी व धान की फूस से तैयार की गई देवी देवताओं की 60 मूर्तियां सज गई हैं। जिसमें मुख्य पंचमुखी मां कामाख्या की मूर्ति है। 56 बीधा में सजाया गया यज्ञ स्थल मानो कामाख्या परिसर बन गया। 9 फरवरी को ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा का शुभारम्भ शास्त्री पुरम स्थित जोनल पार्क से होगा। जो तिकोनिया पार्क चर्चित चौराहा होते हुए महायज्ञ स्थल पर विश्राम लेगी। जिसमें लगभग ढाई हजार महिलाएं शामिल रहेंगी। विघ्न विनाशक गणपति की सवारी के साथ में बग्गी में विराजमान होंगे आसाम से आए संत श्री कीर्तिनाथ महाराज के गुरु गोपालदास जी महाराज। गुप्त नवरात्रों में आगरा में महामाई कामाख्या देवी का ग्यारह दिवसीय अनुष्ठान सहस्त्र चंडी 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन 10-20 फरवरी को जेसीबी चौराहा शास्त्रीपुरम, सुनारी में सम्पन्न होगा।

यज्ञ स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में संतश्री कीर्तिनाथ महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के 300 से संत, साधुओं के लिए रैन बसेरा तैयार किया गया है। 107 सह कुण्ड व एक प्रधान कुण्ड तैयार किया गया है, जिसमें 24 घंटे यज्ञ होगा। खास बात है कि बांस, फूस व मिट्टी से तैयार किए सभी कुंड ईकोफ्रैंडली हैं। पर्यावरण का विशेष खयाल रखा गया गया है। मां कामाख्या आयोजन सेवा समिति महामंत्री अजय गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि यज्ञ स्थल के एक बाग में झूले, धार्मिक सामग्री व खान-पान की स्टॉल भी लगेंगी। महायज्ञ के लाखों लोग साक्षी बनेंगे, जिसमें देश भर के संतो का विराट सम्मेलन, सामूहिक विवाह समारोह, यज्ञोपवीत (जनेऊ संस्कार) जैसे विभिन्न मांगलिक आयोजन भी होंगे।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से गौ पूजन व अभिषेक के साथ महायज्ञ का शुभारम्भ होगा। प्रतिदिन श्रीराम कथा का आयोजन दोपहर 3-6 बजे तक व श्रीराम लीला का मंचन शाम 7 से रात 11.30 बजे तक किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में महायज्ञ का शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय गोयल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, यशपाल चौधरी, राहुल अग्रवाल, अवि गोयल, पवन भदौरिया, सुनील पाराशर, वीरेन्द्र राणा, मुन्ना मिश्रा, जयशिव, वंदना, अमेश ग्रवाल, हनी चौधरी, अनुराधा पाल, किशन बाबा, देवकांत आदि उपस्थित थे।

ये होंगे मुख्य कार्यक्रम
9 फरवरीः कलश यात्रा सुबह 10 बजे से।
10 फरवरीः 108 कुण्डीय महायज्ञ शुभारम्भ।
18 फरवरीः संतो का विराट सम्मेलन व कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह, यज्ञापवीत (जनेऊ संस्कार) प्रातः 10 बजे।
20 फरवरीः महायज्ञ पूर्णाहूति।
21 फरवरीः देवी देवताओं की मूर्तियों का विसर्जन दोपहर 12 बजे।
22 फरवरीः पूज्य संत स्वामी कीर्तिनाथ महाराज द्वारा दोपहर 12 बजे से सम्मान समारोह।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!