आगरालीक्स ..आगरा में आज से ताजमहोत्सव का आगाज, 11 दिन चलेगा महोत्सव, बाॅलीवुड के स्टार देंगे प्रस्तुति। जानें आज के कार्यक्रम।
आगरा में आज से शिल्पग्राम में ताजमहोत्सव 2024 शुरू हो जाएगा, पहले दिन कला और संगीत की प्रस्तुति होगी। शिल्पग्राम में शाम को ब्रज की होली के साथ महोत्सव शुरू होगा, इसके बाद सिदृधार्थ मोहन भजन की प्रस्तुति देंगे। वहीं, सूरसदन में पहले दिन नाटय प्रस्तुति के साथ ही मुशायरा का आयोजन होगा।
11 दिन तक चलेगा महोत्सव
ताजमहोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा, हर रोज सूरसदन में बाॅलीवुड के स्टार प्रस्तुति देंगे, सूरसदन के साथ ही सदर, यमुना व्यू प्वाइंट पर भी आयोजन किए जाएंगे। देश भर से शिल्पग्राम में शिल्पी जुटेंगे, लोग यहां से खरीदारी भी कर सकेंगे। ताजमहोत्सव के लिए दिन भर तैयारी चलती रहीं, सुबह से ही तैयारी तेज हो गई हैं।