Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Taj Mahotsav 2025: Songs of developed India, country and devotion to Guru echo in Surasadan of Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Taj Mahotsav 2025: Songs of developed India, country and devotion to Guru echo in Surasadan of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में गूंजे विकसित भारत, देश और गुरुभक्ति के तराने. ताज महोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में लोकगीतों पर जमकर झूमे लोग

ताज महोत्सव-2025 में पंच प्रण-पंच संकल्प की थीम पर सूरसदन सभागार में गूंजे विकसित भारत, देश और गुरु भक्ति के तराने। गीत-संगीत और नृत्य की त्रिवेणी में श्रोता मंत्रमुग्ध।

तरीशी गोयल ने सरगम से बांधा समां
ताज महोत्सव में श्री अरविंद शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छविचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में ही तरीशी गोयल ने सरगम पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के गीत राष्ट्र को महान बनाएं पर झूमे
साहित्यकार एवं विचारक श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के राष्ट्र एवं गुरु भक्ति के गीत आवो मिल प्रभु गुन गाएं, राष्ट्र को महान बनाएं… पर शानू अग्रवाल ने नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठा। डा. रेखा कक्कड़ ने श्री दयाल की कविता का पाठ किया।

राधा-कृष्ण डांस के साथ हरियाणवी लोकगीत गूंजे
श्रीमती अनीता गौतम के निर्देशन में राधा राजपूत द्वारा राधा-कृष्ण डांस, रुबी और राधा द्वारा फूटी मटकी पर, दिलीप कुमार द्वारा- तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके.. जैसिका द्वारा हरियाणवी लोकगीत बहू मटक चली… पर और नताशा द्वारा घूमर नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कर चले हम जानो-तन फिदा साथियो… से भरा रोमांच
राकेश नागर के गीत- कर चले हम जानो-तन फिदा साथियो से लोगों में रोमांच भर दिया। इसके बाद भजन रामजी करेंगे बेड़ा पार से मन मोह लिया। तरीशी और देवांशी सारास्वत ने नमामीशमीशान निर्वाणरूपं विभुं व्यापकं की प्रस्तुति से भक्ति सागर में गोते लगवा दिए।

प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड गीत पर महफिल लूटी
अंत में अलका अग्रवाल के निर्देशन में स्कूली बच्चों ने आरंभ है, प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड पर….रोमांचित कर महफिल लूट ली। सभागार काफी देर तक तालियों से गूंजता रहा।

यह रहे मौजूद
सोसायटी की सचिव पवित्रा अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। संचालन शरद यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दिलीप जैन, शानू अग्रवाल, गजेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, गंगाराम सिंह, वर्षा चाहर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Is 60 Shops and Hotel of Raja ki Mandi Market demolish, team start, Revenue Department team measurement…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, क्या आगरा के राजा की मंडी मार्केट में ध्वस्त हो...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police arrested the friend accused of murdering the youth, two others are wanted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. दोस्त ही निकला कातिल. गला दबाकर...

टॉप न्यूज़

Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश...

error: Content is protected !!