आगरालीक्स… आगरा में ताजमहोत्सव के लिए 120 स्थानीय कलाकारों ने आडिशन दिया, जानें कब घोषित होंगे परिणाम।
ताज महोत्सव- 2024 के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय कलाकारों के चयन के लिए सूरसदन में आडिशन हुए। इसमें लगभग 80 नृत्य कलाकार, कविता पाठ 10, ग़ज़ल 05, वादन 02, उद्घोषक 08, कामेडी 05 और 70 गायन प्रस्तुतियां हुईं (जिनमें समूह नृत्य, एकल नृत्य ,कथक नृत्य ,एवं गायन की विभिन्न विधाओं में लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। परिणाम 12 फरवरी से 15 फरवरी के मध्य उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय 64 ताज रोड,आगरा से प्राप्त किया जा सकेंगे।