आगरालीक्स …Agra News : आगरा में 18 फरवरी से होने जा रहे ताजमहोत्सव में श्रेया घोषाल, कैलाश खेर की आवाज का जादू चल सकता है। कलाकारों की सूची फाइनल करने का काम चल रहा है, दो मार्च तक चलने वाले ताजमहोत्सव में हर रोज मुक्ताकाशीय मंच पर बॉलीवुड सिंगर प्रस्तुति देंगे। कलाकारों के नामों की सूची फाइनल करने का काम चल रहा है। ( Taj Mahotsava 2025 : Kailash Kher & Shreya Ghosal may perform#Agra)
शिल्पग्राम, सदर, सूरसदन सहित कई अन्य स्थलों पर ताजमहोत्सव का आयोजन किया जाता है। 18 फरवरी से दो मार्च तक चलने वाले ताजमहोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचें, इसके लिए बॉलीवुड सिंगर की प्रस्तुति होती है। इसके लिए तैयारी चल रही है। बॉलीवुड सिंगर में श्रेया घोषाल, कैलाश खेर सहित अन्य बॉलीवुड सिंगर के नामों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके साथ ही कई और बॉलीवुड सिंगर के नामों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
हर रोज होगी प्रस्तुति
ताजमहोत्सव में हर रोज बॉलीवुड सिंगर प्रस्तुति देंगे, इसके साथ ही स्थानीय कलाकार भी ताजमहोत्सव में प्रस्तुति देंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है। ताजमहोत्सव के लिए स्टॉल बनाने का काम दिल्ली की एजेंसी को दिया गया है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।