Municipal Corporation Agra raise Rs 100 crore from bond, Proposal
Taj Night View from 8th to 11th October #agra
आगरालीक्स….. आगरा में शरद पूर्णिमा पर ताजमहल के नूर को निहारने के लिए देश विदेश से पर्यटक आएंगे। जानें पूरा कार्यक्रम और टिकट।
शरद पूर्णिमा नौ अक्टूबर को है, पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक ताजमहल का रात्रि दर्शन करने का पर्यटकों को मौका दिया जाता है। इसके लिए अलग से टिकट मिलती है। रात के समय ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश दिया जाता है, चांदनी रात में चमकते ताजमहल को पर्यटक निहारते हैं।

आठ से 11 अक्टूबर तक ताजमहल रात्रि दर्शन
नौ अक्टूबर की शरद पूर्णिमा है, ऐसे में सात से 11 अक्टूबर तक ताजमहल के रात्रि दर्शन होंगे लेकिन सात अक्टूबर को शुक्रवार है। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है इसलिए आठ अक्टूबर से ही ताजमहल के रात्रि दर्शन कर सकेंगे। रात 8.30 बजे पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश दिया जाएगा और 12.30 बजे तक तक ही ताजमहल में पर्यटक रह सकेंगे।
ये होती है व्यवस्था
ताजमहल के रात्रि दर्शन के लिए टिकट बिक्री के आधार पर स्लॉट बनाए जाते हैं, एक एक स्लॉट को 30 मिनट के लिए ताजमहल में प्रवेश दिया जाता है। रॉयल गेट से ही ताजमहल का निहार सकते हैं।
ये हैं टिकट
ताजमहल रात्रि दर्शन जिसे ताज नाइट व्यू भी कहते हैं, इसकी टिकट एक दिन पहले एएसआई के 22 माल रोड स्थित कार्यालय से खरीद सकते हैं।
भारतीय पर्यटक 510 रुपये प्रति पर्यटक
विदेशी पर्यटक 750 रुपये प्रति पर्यटक
15 साल तक के बच्चों के लिए 500 रुपये